Punjab Kings vs Mumbai Indians Dream11 Prediction, IPL 2025 Qualifier-2: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का क्वालीफायर-2 रविवार, 01 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप सूर्यकुमार यादव को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए 15 मैचों में 67.30 की औसत और 167.83 की स्ट्राइक रेट से 673 रन ठोक चुके हैं। ये भी जान लीजिए कि मौजूदा सीजन जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब भी SKY ने 39 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 57 रन ठोके थे। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप श्रेयस अय्यर या रोहित शर्मा का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

PBKS vs MI Match Details

दिन - रविवार, 01 जून 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टी20 इंटरनेशनल में 10 मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 रन डिफेंड और 4 रन चेज करने वाली टीमों ने अपने नाम किए हैं। ये भी जान लीजिए कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहा है।

Advertisement

गौतललब है कि IPL 2025 में यहां अब तक सात मैच खेले गए हैं जिसमें से छह रन डिफेंड और एक रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। यहां आखिरी मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ था जो कि CSK की टीम ने 83 रनों से जीता था। इस मैच में पूरे 40 ओवर का खेल हुआ था जिसमें 377 रन और 15 विकेट गिरे थे।

PBKS vs MI: Where to Watch?

IPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

PBKS vs MI Head To Head Record

कुल - 33
मुंबई इंडियंस - 17
पंजाब किंग्स - 16

PBKS vs MI Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

PBKS vs MI Predicted Playing 11

Punjab Kings XI : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई, हरप्रीत बरार, काइल जेमीसन, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - वैशाख विजय कुमार।

Mumbai Indians XI : जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, रिजर्ड ग्लीसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर - अश्विनी कुमार।

Advertisement

PBKS vs MI Dream11 Prediction, PBKS vs MI, PBKS vs MI Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, IPL 2025, IPL 2025 Qualifier 2, PBKS vs MI Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Mumbai Indians

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार