Rajasthan Royals World Record: राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार (28 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की 10 मैच में तीसरी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन औऱ जोस बटलर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 15.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन औऱ यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली।

Advertisement

इस शानदार जीत के साथ ही राजस्थान की टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान टी-20 इतिहास में सबसे तेज 200 प्लस स्कोर चेज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले 2018 में सर्रे ने मिडलसेक्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 16 ओवर में 200 प्लस रन का स्कोर चेज किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा राजस्थान पहली टीम बन गई है, जिसने आईपीएल में चार बार 210 रन से ज्यादा रन का टारगेट चेज किया है। मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तीन बार यह कारनामा किया है। टी-20 क्रिकेट में मिडलसेक्स की टीम ने ही चार बार ऐसा किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार