Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Highlights:  विराट कोहली (Virat Kohli) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के शानदार अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (20 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 7 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

आरसीबी की आठ मैच में पांचवीं जीत है और 10 पॉइंट्स के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं पंजाब की आठ मैच में तीसरी हार है और टीम खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत खराब रही और 6 रन के कुल स्कोर पर फिलिप सॉल्ट के रूप  में पहला झटका लगा। इसके बाद कोहली ने पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की। 

कोहली ने 54 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं पडिक्कल ने 35 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के जड़े। जिसके चलते आरसीबी ने 18.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली । 

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जिसमें टॉप स्कोरर रहे प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंदों में 33 रन बनाए। वहीं शशांक सिंह ने 33 गेंदों में नाबाद 31 रन और जोश इंग्लिस ने 17 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आरसीबी के लिए सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट औऱ रोमारियो शेफर्ड ने 1 विकेट लिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार