सैम करन ने IPL करियर की सबसे बड़ी पारी (88 रन) खेली, लेकिन युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी और हैट्रिक की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 190 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

IPL 2025 का 49वें मैच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में टीम ने पहला विकेट गंवाया जब शेख रशीद 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। इसके अगले ही ओवर में आयुष म्हात्रे 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पावरप्ले की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा भी 17 रन बनाकर विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट हो गए।

Advertisement

पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर 48/3 था, लेकिन इसके बाद सैम करन और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। इस दौरान करन ने 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 16वें ओवर में सूर्यांश शेडगे के खिलाफ 26 रन बटोरते हुए रनगति को तेज किया।

ब्रेविस 32 रन बनाकर 15वें ओवर में ओमरजई की गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन करन ने एक छोर संभाले रखा। आखिरकार 18वें ओवर में करन 88 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 47 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के जड़े।

19वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट कर IPL 2025 की दूसरी हैट्रिक पूरी की। यही नहीं, चहल ने इस ओवर में कुल चार विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब किंग्स के लिए चहल ने सबसे घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन को 2-2 और अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार को 1-1 विकेट मिले।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स:
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार