Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: सुपर संडे को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगे टेबल टॉपर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस। टेबल में नंबर 1 पर रही डिफेंडिग चैंपियन आरसीबी ने पहला क्वालीफायर जीतकर सीधे फाइनल में एंट्री मारी, वहीं जीटी का रास्ता थोड़ा लंबा रहा और आरसीबी से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को हराकर यहां पहुंची।
आरसीबी ने पूरे सीजन अटैकिंग क्रिकेट खेला है, विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर जैसे बल्लेबाज़ों ने अटैकिंग बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाया है, चाहे पिच कैसी भी और या सामनें कोई भी गेंदबाजी अटैक हो।
गेंदबाज़ी में भी आरसीबी मजबूत दिखी है, भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाला अटैक में जोश हेज़लवुड, रासिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीमों के परेशान किया।
लेकिन फाइनल में सामने है गुजरात टाइटंस, एक ऐसी टीम जो तेज़ शुरुआत की बजाय संयमित और स्थिरता वाला खेल दिखाया है। टीम के टॉप 3 कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटसर बैटिंग की रीढ़ हैं और क्रमश: 722 रन, 710 रन और 507 रन बनाए हैं। हालांकि टीम का मिडल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है।
आरसीबी की तरह ही गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया है। कागिसो रबाडा ने सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिरा, राशिद खान, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अच्छा खेल दिखाया औऱ और कभी भी मैच पलटन का माद्दा रखते हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आरसीबी औऱ गुजरात टाइटंस के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने पांच और गुजरात ने चार मैच में जीत दर्ज की।
संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा