Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) शनिवार (4 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

बटलर अगर इस मैच में एक छक्का जड़ लेते हैं तो बतौर इंग्लैंड क्रिकेटर टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलेक्स हेल्स को पछाड़कर टॉप पर पहुंच जाएंगे।  बटलर ने इस फॉर्मेट में 494 मैच की 465 पारियों में 595 छक्के जड़े हैं। वहीं हेल्स के नाम 528 टी-20 मैच की 523 पारियों में 595 छक्के दर्ज हैं।

टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के

बटलर अगर पांच छ्क्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेट बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ने ही यह मुकाम हासिल किया है।

बटलर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही सीजन के पहले मैच में 33 गेंदों में 38 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

बता दें कि गुजरात और राजस्थान ने मौजूदा सीजन में एक-एक मैच खेला है। गुजरात को पंजाब के खिलाफ मैच में हार मिली थी, वहीं राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी।

टीमें

राजस्थान रॉयल्स: रविंद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार