IPL 2026 Points Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सात मैच में पांचवीं जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर आरसीबी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के 10-01 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण आरसीबी ऊपर है। आरसीबी का नेट रनरेट +1.101 हो गया है। वहीं विजयी रथ पर सवार पंजाब किंग्स टॉप पर है। 

Advertisement

5 विकेट की करारी हार के बावजूद शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम टेबल में सातवें नंबर पर है। सात मैच में यह गुजरात की चौथी हार है और उसका नेट रनरेट गिरकर -0.790 हो गया है। गुजरात के बाद मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स संयुक्त रूप से आठवें, नौंवे और दसवें नंबर पर काबिज हैं। 

मुकाबले की बात की जाए तो पहले बलल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने साईं सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाया। उनके अलावा कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।  जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली  ने 44 गेंदों में 81 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी हुई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार