Rajasthan Royals Probable Playing XI Vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 64वां मुकाबला मंगलवार, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

रविंद्र जडेजा की होगी वापसी: RR के 37 साल के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टीम का पिछला मुकाबला नहीं खेले थे। टीम कैप्टन रियान पराग ने टॉस के समय कहा था कि "वर्कलोड मैनजमेंट" को ध्यान में रखकर जडेजा को आराम दिया गया है। आज RR के लिए करो या मरो जैसा मैच होगा, तो ऐसे में ये साफ है कि रविंद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय है। उन्होंने सीजन में अब तक 47.50 की औसत से 190 रन जोड़े हैं और कुल 08 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

रवि सिंह का कटेगा पत्ता: 'सर जडेजा' की प्लेइंग XI में वापसी के साथ 24 साल के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रवि सिंह की पॉजिशन पर गाज गिरेगी और वो कॉम्बिनेशन से बाहर हो जाएंगे। याद दिला दें कि वो राजस्थान के लिए पिछला मुकाबला खेले थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सामने सिर्फ 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। ये रवि सिंह के IPL करियर का पहला मैच था।

इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दो ऑप्शन: राजस्थान रॉयल्स जयपुर के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स से टक्कर लेते समय जरूरत के अनुसार अपना इम्पैक्ट प्लेयर चुन सकती है। RR को अगर एक बल्लेबाज़ की जरूरत होती है तो शुभम दुबे बेस्ट ऑप्शन होंगे, वहीं एक गेंदबाज़ की जरूरत होने पर वो तेज गेंदबाज़ तुषार देशपांडे को चुन सकते हो।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान  पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, यश पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार