IPL 2026 Orange Cap Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। बल्ले से आरसीबी की जीत के हीरो रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली,जिन्होंने 44 गेंदों में 184.09 की स्ट्राईक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस विजय पारी के साथ ही कोहली ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैंप पर कब्जा कर लिया है। कोहली  के पारियों में 54.66 की औशत  से 328 रन बना लिए हैं। हालांकि अभिषेक और हेनरिक क्लासेन उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। 

Advertisement

गुजरात के कप्तान गिल को भी ऑरेंज कैप की रेस में फायदा हुआ, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24  गेंदों में 32 रन की पारी खेली और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया। 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन वाले टॉप 5 बल्लेबाज

विराट  कोहली- 328  रन

अभिषेक शर्मा- 323 रन

Advertisement

हेनरिक क्लासेन- 320 रन

शुभमन  गिल- 297 रन

संजू सैमसन- 293 रन

Advertisement

पारी के दौरान कोहली ने बनाए कमाल रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। वह आईपीएल में एक टीम के लिए 300 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं उन्होंने 800 चौकों का आंकड़ा भी हासिल किया और टूर्नामेंट इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं।  

पहले बलल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने साईं सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान सुदर्शन ने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी हुई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं गुजरात की टीम सातवें नंबर पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार