IPL 2026 Orange Cap Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। बल्ले से आरसीबी की जीत के हीरो रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली,जिन्होंने 44 गेंदों में 184.09 की स्ट्राईक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े।
इस विजय पारी के साथ ही कोहली ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैंप पर कब्जा कर लिया है। कोहली के पारियों में 54.66 की औशत से 328 रन बना लिए हैं। हालांकि अभिषेक और हेनरिक क्लासेन उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं।
गुजरात के कप्तान गिल को भी ऑरेंज कैप की रेस में फायदा हुआ, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन वाले टॉप 5 बल्लेबाज
विराट कोहली- 328 रन
अभिषेक शर्मा- 323 रन
हेनरिक क्लासेन- 320 रन
शुभमन गिल- 297 रन
संजू सैमसन- 293 रन
पारी के दौरान कोहली ने बनाए कमाल रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। वह आईपीएल में एक टीम के लिए 300 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं उन्होंने 800 चौकों का आंकड़ा भी हासिल किया और टूर्नामेंट इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं।
पहले बलल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने साईं सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान सुदर्शन ने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी हुई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं गुजरात की टीम सातवें नंबर पर बनी हुई है।