ENG vs SL, ODI Tri-Series 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया। गुरुवार (29 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के 386 रनों के जवाब में श्रीलंका टीम 45.1 ओवर में 331 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 386 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 167 रन की विशाल पारी खेली थी। वहीं टॉम बैंटन ने भी अच्छी लय दिखाते हुए 75 गेंदों में 74 रन बनाए और पहले विकेट के लिए डकेट के साथ 163 रन की साझेदारी निभाई।

इन दोनों के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 44 और जॉर्डन कॉक्स ने 43 रन की अहम पारियां खेली।

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो को 2 विकेट मिले। ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका और दसुन शनाका को 1-1 विकेट मिला।

श्रीलंका ने भी इस लक्ष्य को पीछा करने की पूरी कोशिश की। टीम के लिए सबसे पहले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान कुसल मेंडिस ने 71 गेंदों में 89 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने 50 गेंदों में 48 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए मेंडिस के साथ 84 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद मेंडिस और पवन रत्नायके ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। पवन रत्नायके ने जुझारूपन दिखाते हुए 77 गेंदों में 118 रन की शतकीय पारी खेली और श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा रखीं। लेकिन निचले क्रम में उन्हें खास साथ नहीं मिला और श्रीलंका की पूरी टीम 45.1 ओवर में 331 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने चार विकेट चटकाए। सन्नी बेकर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि सैम करन, हेनरी क्रोकोम्ब और जो रूट को एक-एक सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, इस जीत के बावजूद इंग्लैंड को फाइनल में जगह नहीं मिली। टीम अपने शुरुआती तीन मुकाबले हारने के कारण खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी थी। अब वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार