नई दिल्ली, 2 अप्रैल| कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन टाल दिया गया है। इस समय पूरे भारत में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में फ्रेंचाइजी अपनी अगली बैठक के बारे में फैसला लेने से पहले 14 अप्रैल को जारी होने वाली सरकार की एडवाइजरी का इंतजार कर रही हैं।

Advertisement

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि जब भविष्य को लेकर अनिश्चित्ता हो तो बैठक करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा है कि एक बार जब लॉकडाउन खत्म हो जाए और सरकार नई एडवाइजरी जारी करे, तब स्थिति साफ होगी।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "हमने आखिरी बैठक बीसीसीआई मुख्यालय पर की थी और इसके बाद अगली बैठक रद्द हो गई। इसलिए कोरोनावायरस को लेकर सरकार की नीति का पता लगाना जरूरी है। 21 दिन का लॉकडाउन एक बार खत्म हो जाए तो हमें इस पर स्थिति साफ हो जाएगी और हमें पता चल जाएगा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए आगे क्या करना है। एक बार जब यह स्थिति साफ हो जाए तो हम बैठक करेंगे और आगे की राह के बारे में बात करेंगे। मालिक तभी मिल सकते हैं जब एक बार नई एडवाइजरी जारी हो जाएगी।"

ऐसी भी चर्चा है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं बंद हैं। लेकिन एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि एक फ्रेंचाइजी को लगता है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है लेकिन बाकी फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ी चाहती हैं।

अधिकारी ने कहा, "आपको क्यों लगता है कि अक्टूबर-नवंबर की समय सीमा पर देखा जाना चाहिए? वो इसलिए क्योंकि हम पूरा आईपीएल चाहते हैं जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी हों। अगर मान लीजिए कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं अभी से छह महीने के लिए बंद हो जाती हैं तो भी तब तक खुल जाएंगी। हां, हर फ्रेंचाइजी अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह आखिरी विकल्प होगा क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल की भव्यता खत्म हो जाएगी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार