IPL Records: आईपीएल 2020 में पांच सबसे लंबे छक्के, तीसरा नाम चौंकाने वाला

Updated: Wed, Nov 11 2020 14:17 IST
MS Dhoni (MS Dhoni)

यूएई में खेले गए आईपीएल के13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराते हुए रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा किया। इस आईपीएल में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाएं और उनके बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। आईपीएल के इस सीजन में कुल 734 छक्के लगे है और इस दौरान कई ऐसे छक्के लगे जो मैदान से सीधे बाहर चले गए। 

ऐसे में आइये आज जानते है आईपीएल-13 में टॉप-5 सबसे लंबे छक्के

5) महेंद्र सिंह धोनी - चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भले ही इस आईपीएल सीजन में खामोश रहा लेकिन उन्होंने लंबे छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी मौजूदगी जरुरी दर्ज कराई है। धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर एक धमाकेदार छक्का लगाया। यह छक्का 102 मीटर लंबा था।

4) संजू सैमसन - संजू राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुरुआत के दो मैचों में ही 16 छक्के लगा दिए थे लेकिन पूरे आईपीएल सीजन में वो केवल 26 छक्के ही लगा पाएं। इस बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर 102 मीटर लंबा छक्का लगाया।

3) जोफ्रा आर्चर - राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ना सिर्फ विकेट लेने के लिए जाने जाते है बल्कि  इस आईपीएल में उन्होंने आखिरी के ओवरों में कुछ करारे शॉट भी लगाएं है। आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में लुंगी एंगीडी के ओवर में चार छक्के जमाएं जिसमें एक छक्का 105  मीटर लंबा था।

 

2) निकोलस पूरन - इस लिस्ट में दूसरे  स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम है। पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही अब्दुल समद की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
 
1) निकोलस पूरन - किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक निकोलस पूरन के नाम आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ युवा लेग स्पिनर अब्दुल समद की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का जमाया। समद की उस ओवर में पूरन ने कुल 28 रन बटोरें थे। 

   

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें