आयरलैंड ने अफगानिस्तान को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में बुधवार(17 अगस्त) को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 3-2 से जीत प्राप्त कर ली है। पांचवां टी-20 मुकाबला बारिश के कारण बाधित रहा, लेकिन डीएलएल विधि को इस्तेमाल में लाते हुए आयरलैंड को 7 ओवर 56 रन बनाने थे जिसे आयरिश टीम ने 2 गेंद पहले ही प्राप्त कर लिया।

Advertisement

इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो देखने को मिला। टीम के लिए उस्मान गनी ने 40 गेंदों पर 44 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा ओर कोई भी बल्लेबाज़ मैदान पर आयरिश गेंदबाज़ों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सका। टीम के टॉप तीन बल्लेबाज़ों ने महज़ 22 रनों का योगदान किया।

Advertisement

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 2 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, वहीं जोशुआ लिटिल ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। सिमी सिंह ने 1 ओवर में 20 रन लूटाए, लेकिन उनके अलावा सभी गेंदबाज़ों ने इकोनॉमिकल गेंदबाज़ी की। जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम 15 ओवर में 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 95 रन ही बना सकी।

बारिश बाधित मैच में डीएलएल विधि के तहत आयरलैंड को 7 ओवर में 56 रन बनाने थे, जिसका पीछा कर करते हुए पॉल स्टर्लिंग ने 16, कप्तान  एंड्रयू बालबर्नी ने 9, और लोकन टकर ने 14 रन बनाए। हैरी टेक्टर(9) और जॉर्ज डोकरेल(7) की जोड़ी ने मैच को फिनिश किया। इस दौरान अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 2 और राशिद खान ने 1 विकेट अपने नाम किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। यह मैच दो गेंद पहले आयरलैंड ने जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार