आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

Advertisement

IRE vs SA: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 05 अगस्त, 2022

समय – रात 11: 00 बजे

जगह – काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल

IRE vs SA: Match Preview

Advertisement

सीरीज के पहले मुकाबले में रीजा हेंड्रिकस साउथ अफ्रीका के हीरो रहे। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 53 बॉल पर 10 चौके और 1 छक्का जड़कर 74 रन बनाए। हेंड्रिकस के अलावा एडेन मार्कराम ने 56 रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्ट्रब्स और ड्वेन प्रिटोरिया ने डेथ ओवर्स में बड़े शॉट्स लगाकर टीम को शानदार फिनिश दिया।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आयरिश टीम के 9 विकेट गिरे, जिनमें से केशव महाराज, पार्नेल, और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट चटकाए। लुंगी नगिडी और ड्वेन प्रिटोरियस को एक-एक सफलता मिली।

आयरलैंड की बल्लेबाजी की बात करे तो लोर्कन टकर ने एक बार भी शानदार बल्लेबाजी की। टकर ने 38 बॉल पर 78 रन जड़े। वहीं जॉर्ज डॉकरेल ने 28 बॉल पर 43 रन बनाए। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका, जिस वजह से आयरिश टीम ने यह मुकाबला गंवा दिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के आगे आयरलैंड के गेंदबाज़ बेबस नजर आए। आयरिश टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 211 रन जड़े। इस दौरान मेहमान टीम के सिर्फ 5 विकेट गिरे, जिनमे से 2 विकेट ग्रेथ डेनाली के नाम रहे।

IRE vs SA: Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम कप्तान डेविड मिलर की अगुवाई में बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। हाल ही में अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड पर उन्हीं की जमीन पर विजय प्राप्त की थी, ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी साउथ अफ्रीका फेवरेट रहेगी। 

Advertisement

IRE vs SA Head-to-Head

कुल - 04

आयरलैंड - 00

Advertisement

साउथ अफ्रीका - 04

IRE vs SA Team News

साउथ अफ्रीका के कप्तान डेविड मिलर ने पहला मुकाबला चोट के कारण मिस किया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह टीम की प्लेइंग इलेवन में नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

IRE vs SA Probable Playing XI

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर,  लोर्कन टकर (विकेटकीपर),  गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल

साउथ अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रिले रोसौ, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर(कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज,  लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

Advertisement

IRE vs SA Fantasy XI

विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, लोर्कन टकर
बल्लेबाज - एडेन मार्कराम, रीज़ा हेंड्रिक्स, जॉर्ज डॉकरेले
ऑलराउंडर - ड्वेन प्रिटोरियस, गैरेथ डेलानी, एंडी मैकब्राइन
गेंदबाज- जोशुआ लिटिल, केशव महाराज, तबरेज शम्सी

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार