देहरादून, 10 मार्च (CRICKETNMORE)| पॉल स्टर्लिग (70) और एंड्रयू बलबिर्नी (68) के अर्धशतकों की मदद से आयरलैंड ने यहां खेले गए पांचवें और अंतिम वनडे क्रिकेट मैच में रविवार को अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने पांच वनडे सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी। सीरीज का दूसरा मैच रद्द रहा था। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 216 रन का स्कोर बनाया, जिसे आयरलैंड ने 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए स्टर्लिग ने 88 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के जबकि बलबिर्नी ने 91 गेंदों पर चार चौके लगाए। केविन ओ ब्रायन ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेली। कप्तान विलियिम पोर्टरफील्ड ने 17 रनों का योगदान दिया। 

अफगानिस्तान की ओर से जहीर खान ने दो और मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कप्तान असगर अफगान ने 82 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। उनके अलावा मोहम्मद नबी ने 40, राशिद खान ने नाबाद 35, जावेद अहमद ने 24 और रहमत शाह ने 17 रनों का योगदान दिया। 

आयरलैंड के लिए जॉर्ज डकरैल ने दो और टिम मुर्तग, एंडी मैक्ब्रायन, जेम्स कैमरोन और सीमी सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार