Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Highlights:  पॉल स्टर्लिंग की शानदार पारी और कर्टिस कैम्फर के ऑलराउंड प्रदर्शन  और मार्क अडायर की गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने रविवार (16 फरवरी) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इसके साथ ही आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। कैम्फर को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जिम्बाब्वे ने 49 ओवरों में 245 रन बनाए। जिसमें वेस्ले मधेवेरे ने 70 गेंदों में 61 रन, सिकंदर रजा ने 75 गेंदों में  58 रन और वेलिंग्टन मसाकाद्जा ने 35 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। 

आयरलैंड के लिए गेंदबाजी में मार्क अडायर ने 4 विकेट, कर्टिस कैम्फर ने 3 विकेट, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन और ग्राहम ह्यूम ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इसके जवाब में आयरलैंड ने 6 गेंद बाकी करते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  स्टर्लिंग ने 102 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जड़। वहीं कैम्फर ने 94 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। मिडल ऑर्डर ने लॉरकन टकर ने 48 गेंदों में नाबाद 36 रन जोड़े।

जिम्बाब्वे के लिए ट्रेवर ग्वांडू ने 2 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगरवा ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच मंगलवार (18 फरवरी) को इस मैदान पर ही खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार