Ireland vs West Indies 3rd T20I: आयरलैंड के तेज गेंदबाज लियाम मैकार्थी (Liam McCarthy T20I) ने रविवार (15 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉदर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में टी-20 इंटरनेशनल का बड़ा अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

मैकार्थी ने अपने कोटे के चार ओवर में 20.20 की इकॉनमी से बिना कोई विकेट लिए 81 रन लुटा दिए। उन्होंने पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी के तौर पर एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में यह किसी भी गेंदबाजी द्वारा किया गया दूसरा सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन है। उनसे पहले गाम्बिया के मूसा जोबार्ते ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए टी-20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 93 रन दिए थे। 

बता दें कि यह इस फॉर्मेट में लियाम मैकार्थी का डेब्यू मैच था। टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम हो गया है। इससे पहले साल 2021 में सर्बिया के माइकल डॉर्गन ने बुल्गारिया के खिलाफ डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 66 रन देकर 1 विकेट लिया था। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 62 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज के पहले दोनों मुकाबले बिना एक गेंद का खेल हुए रद्द हो गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में आयरलैंड 7 विकेट गवाकर 194 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार