IRE vs NZ: आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 के दौरान मैदान पर जो नजारा देखने को मिला शायद ही क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले आपने ऐसा कुछ देखा हो। तमाम कैच पकड़ गए तमाम फील्डिंग के बेहरतरीन एफर्ट हुए लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने बाउंड्री लाइन पर जो कारनामा दिखाया है उसको देखने के बाद आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। सीधे शब्दों में कहें तो इस बात पर यकीन कर पाना आपके लिए नामुमकिन होगा बाउंड्री लाइन पर जो कारनामा हुआ है।

Advertisement

हवा में उड़ा फील्डर: ग्लेन फिलिप्स ना तो कैच पकड़ा ना ही फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे उनकी टीम को विकेट मिला हो बावजूद इसके ग्लेन फिलिप्स ने मेला लूट लिया। ग्लेन फिलिप्स हवा में उड़े और तब तक हवा में रहे जब तक उन्होंने गेंद को निश्चित 6 जाने से रोक नहीं लिया। ग्लेन फिलिप्स को देखकर आपको मार्वेल के करेक्टर थॉर की याद आ जाएगी जो इसी तरह से हवा में करतब दिखाता है।

Advertisement

6 रन की जगह बल्लेबाज को मिला महज 2 रन: ग्लेन फिलिप्स हवा में उड़े और अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार फेंक दिया। ये कुछ ऐसा ही था जैसे आपने कभी कल्पना की हो। बहरहाल ग्लेन फिलिप्स के इस एफर्ट से उनकी टीम को ये फायदा हुआ कि जहां बल्लेबाज को छक्का मिलना था वहां पर 2 रन से ही उसे संतुष्ट होना पड़ा।

आयरलैंड ने दी है बराबर की टक्कर: वहीं अगर मैच की बात करें तो आयरलैंड ने अब तक न्यूजीलैंड को बराबर की टक्कर दी है। भले ही आयरलैंड की टीम को जीत ना मिली हो लेकिन, उन्होंने हर मैच में कीवी टीम को नाकों चने चबवा दिए हैं। तीसरे टी-20 की बात करें तो आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार