आज यानि मंगलवार, 14 अप्रैल को IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। CSK ने कुछ दिन पहले इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपनी हार का सिलसिला तोड़ा था और वो जीत के इस सिलसिले को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। सीएसके के लिए उस मैच में सबसे बड़ा पॉजीटिव ये था कि संजू सैमसन फॉर्म में आ गए।

Advertisement

ऐसे में इस मैच से पहले भी, सभी की नज़रें स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन पर होंगी। हालांकि, KKR सैमसन को जल्दी आउट करने की कोशिश करेगी और इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने कोलकाता को संजू सैमसन की कमजोरी बताने की कोशिश की है। इरफान ने बताया है कि केकेआर के पास एक तुरुप का पत्ता है जो संजू सैमसन के खिलाफ काम आ सकता है।

Advertisement

इरफ़ान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा,"सुनील नारायण के खिलाफ़, वो (संजू सैमसन) तीन बार आउट हो चुके हैं। उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 80 गेंदों का सामना किया है और उनके खिलाफ़ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 80 के आसपास है। उन्हें उनके खिलाफ़ रन बनाने और बड़े शॉट खेलने में मुश्किल होती है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता कितनी जल्दी सुनील नारायण को संजू सैमसन के खिलाफ़ गेंदबाज़ी के लिए लाती है और सैमसन उनका सामना कैसे करते हैं। क्या वो ज़्यादा बैकफ़ुट का इस्तेमाल करते हैं? चेपॉक की इस पिच पर, जहां ज़्यादा उछाल है, बार-बार आगे आने की ज़्यादा ज़रूरत नहीं होती। आप बैकफ़ुट पर ज़्यादा आराम से खेल सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन कोलकाता के मैदान पर खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर मे 180 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार