T20 World Cup 2022 PAK vs ENG Final: टी20 विश्वकप 2022 (T20 World Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लिश टीम के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे जिन्होंने नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में मदद की।

Advertisement

इस फाइनल के अंत के साथ ही भारतीय कमेंटेटर्स को भी थोड़ा आराम करने को मिला क्योंकि पूरे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कमेंटेटर्स मेहनत करते हुए दिख रहे थे। इस पूरे वर्ल्ड कप के दौरान कई मज़ेदार पल देखने को मिले और इसके साथ ही आपने ये भी देखा होगा कि स्टेडियम में मौजूद फैंस भी मैच के बाद काफी वायरल हो जाते थे तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिरकार वो कौन है जो फैंस को वायरल करता था जिनमें ज्यादातर लड़कियां होती थी।

Advertisement

इंग्लैंड की जीत के बाद इरफान पठान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक कैमरामैन के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में पठान ही खुलासा करते हैं कि यही वो कैमरामैन है जो लड़कियों को वायरल करता है। पठान इस वीडियो में कहते हैं, 'ये वही आदमी है जो लोगों को वायरल करता है।” 

वहीं, इसके बाद कैमरामैन भी कहता है कि इनकी बातों पर मत जाओ। इस वीडियो को फिलहाल फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फाइनल मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 137 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे इंग्लिश टीम ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार