ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस सिलेक्शन को लेकर जिस बात ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों को सबसे ज्यादा आहत किया वो है सरफराज खान की अनदेखी करना। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान की अनदेखी ने चयन मानदंड पर सवाल खड़ा कर दिया है। सरफराज खान को इग्नोर किया गया वहीं सूर्यकुमार यादव की टी20 में प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में चुन लिया गया।

Advertisement

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने बिना नाम लिए सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाए हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत के टेस्ट चयन से निराश इरफान ने ट्विटर पर चयनकर्ताओं की आलोचना की है। इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा, 'रणजी ट्रॉफी का प्रदर्शन टेस्ट चयन के लिए पहला मानदंड होना चाहिए!'

Advertisement

चयन के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देने वाले इरफ़ान इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं। शनिवार को भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'सरफराज का नाम शामिल नहीं है। उसे लगता है कि उसके साथ धोखा हुआ है क्योंकि उसका नाम शायद आना चाहिए था। मैं इससे ज्यादा चिंतित हूं कि सरफराज वहां नहीं है।'

बता दें कि सरफराज खान ने साल 2019-20 के फर्स्ट क्लास सीजन में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए। 2021-22 में 122.75 की औसत से 982 रन और मौजूदा सीजन में 89 की औसत से 801 रन बना चुके हैं।

पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल, पुजारा, कोहली, अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शमी, सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार