Shivam Mavi action: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 2 रनों से जीत दर्ज की। टीम इंडिया को मिली इस जीत में डेब्यू कर रहे युवा भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी की बड़ी अहम भूमिका रही। शिवम मावी (Shivam Mavi) ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.50 रन प्रति ओवर का रहा। 24 साल के शिवम मावी के इस शानदार प्रदर्शन से पहले उनके एक्शन में खामी पाई जा रही थी। मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने मावी के एक्शन में पाई जाने वाली कमी के बारे में बातचीत भी की थी।

Advertisement

शिवम मावी को गेंदबाजी करता देखकर इरफान पठान ने कहा कि जब यह तेज गेंदबाज गेंद फेंकता है तो उसका चेहरा ऊपर की तरफ होता है। इरफान पठान ने कहा कि आखिरी वक्त तक शिवम मावी बल्लेबाज को नहीं देख पाते हैं। इरफान पठान के मुताबिक मावी की ये कमी उन्हें आगे आने वाले मैचों में महंगी पड़ सकती है। 

Advertisement

हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी करके मावी ने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी। शिवम मावी ने अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ही ओवर में विकेट लिया। शिवम मावी ने एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर पाथुम निसांका को बोल्ड किया था।

मालूम हो कि श्रीलंका को भारत के खिलाफ जीत के लिए अंतिम 3 ओवर में 32 रनों की जरूरत थी। लेकिन, डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 18वें ओवर में नर्व को कंट्रोल करते हुए अपने ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च कर एक विकेट झटक लिया। बता दें कि 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टी-20 5 जनवरी को पूने के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार