26 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इरफान पठान घरेलू क्रिकेट में अगले तीन साल के लिए जम्मू एंड कश्मीर की टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इरफान को जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) द्वारा बतौर खिलाड़ी और मेंटोर टीम के साथ जुड़ने का ऑफ दिया है। इसके अलावा भारत को पहला वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान कपिल देव को कोच पद का प्रस्ताव दिया है। खबरों के अनुसार इरफान ने 17 सीजन तक बड़ौदा की टीम का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने अलग होने का मन बना लिया है।   

Advertisement

जेकेसीए के सीईओ असीक अली बुखारी ने पुष्टि की है कि इन दोनों पदों को लेकर कुछ समय पहले ही इरफान और कपिल से उनकी मीटिंग हुई है। बता दें कि हाल ही में इऱफान ने दो तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की थी, जिसमें वह कपिल देव के साथ थे। 

बुखारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, “ हम एक प्रोफेशनल क्रिकेटर को टीम में शामिल करना चाहते थे और इऱफान हमारी पहली पसंद हैं। ऑलराउंडर के तौर पर उनके पास बहुत अनुभव है। उनकी मौजूदगी बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करेगी। इसके अलावा हमनें कपिल साब से भी टीम के साथ जुड़ने की मांग की है।“ 

 

हालांकि कपिल ने कहा है कि वह कोच के तौर पर पूरा समय नहीं दे पाएंगे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इरफान पठान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “वो जानना चाहते हैं कि क्या मैं अगले तीन सीजन के लिए उनकी टीम से जुड़ना चाहता हूं। मुझे मेरी एनओसी मिल गई है और जेकेसीए का प्रस्ताव अच्छा है। मैं एक-दो दिन में अपना फैसला बता दूंगा।”

Advertisement

टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट और 120 वनडे मैच खेलने वाले इरफान पठान को हाल ही में खत्म हुए रणजी ट्रॉफी सीजन में बड़ौदा की टीम से बाहर निकाल दिया गया था। उनकी जगह दीपक हुडा को टीम का कप्तान बनाया गया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार