ईशान किशन (Ishan Kishan) बांग्लादेशी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। ईशान किशन ने ने 10 छक्के 24 चौके और 160.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी के दौरान ईशान किशन ने बांग्लादेश टीम के लगभग सभी गेंदबाजों की धुनाई की। बांग्लादेश की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेकर चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में टीम इंडिया को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी थी।

Advertisement

बांग्लादेश जिस तरह का क्रिकेट खेल रही थी उससे इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि अपने घर पर वो टीम इंडिया को आसानी से क्लीन स्वीप कर देगी।  दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए थे तीसरे वनडे मुकाबले में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और मस्ती भरे अंदाज में बैटिंग करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल दी।

Advertisement

85 गेंदों पर शतक जमाने के बाद भी ईशान किशन नहीं रुके पहले 103 गेंदों पर 150 बनाए इसके बाद 126 गेंदों पर 200 रनों का जादुई आंकड़ा भी छू लिया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 24 साल के ईशान किशन के बल्ले से निकला ये दोहरा शतक वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 138 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 3 रन बनाकर शिखर धवन के आउट हो जाने के बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने टीम इंडिया की पारी को संभाला। ईशान किशन के बल्ले से दोहरा शतक निकला वहीं विराट कोहली ने भी 113 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 353 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार