इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शानदार शुरूआत करने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan Debut) ने खुलासा किया है कि मैच से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उनके पास आकर खुलकर खेलने और को दबाव ना लेने को कहा था।

Advertisement

बता दें कि किशन की 32 गेंदों में 56 रनों की धमाकेदार पारी और विराट कोहली के 73 रनों की पारी के चलते भारत ने 13 गेंद बाकी रहते ही इंग्लैंड द्वारा मिला जीत के लिए मिला 165 रनों का लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

किशन ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा,“बतौर क्रिकेटर, कई लोग होते हैं तो सफलता हासिल करने में अलग-अलग रोल निभाते हैं। रोहित भाई ने मुझे मैच से पहले कहा था कि तुम ओपन करोगे, खुलकर खेलना जैसे तुम आईपीएल में खेलते हो। निश्चित तौर पर मैं जब वहां बाहर गया तो थोड़ा नर्वस था। लेकिन जब आप अपने देश का झंडा देखते हैं और नेशनल टीम की जर्सी पहनते हैं तो बस आप यहीं चाहते हैं कि अपना बेस्ट दें।” 

किशान ने अपने यह पारी अपने कोच के पिता को समर्पित की है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है।

किशन ने मैच के बाद कहा, " यह पारी मेरे कोच के पिता के लिए थी, जिनका कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। मैंने उनसे बात की थी और वह चाहते थे कि मैं उनके पिता के लिए कम के कम एक अर्धशतक जड़ूं। इसलिए मैं अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।”

भारत के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार (16 मार्च) को खेला जाएगा। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार