Ishan Kishan Record: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रांची टी20 (IND vs WI 2nd T20) में वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 195.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 6 चौके 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री ले ली है। 

ईशान किशन ने रचा इतिहास: 28 वर्षीय ईशान किशन ने रांची टी20 में दो छक्के लगाकर साल 2026 में अपने 51 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब वो पूर्ण सदस्य देशों के ऐसे तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। उनसे पहले सिर्फ सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने ही ये कारनामा किया।

एक कैलेंडर ईयर में T20I में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ (पूर्ण सदस्य टीमें)

  • 68 – सूर्यकुमार यादव (2022)
  • 63 – अभिषेक शर्मा (2026)
  • 54 – अभिषेक शर्मा (2025)
  • 51 – ईशान किशन (2026)

बताते चलें कि ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में  भारत के सातवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 63 मैचों में 31.88 की औसत और 146.72 की स्ट्राइक रेट से 1881 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की है। वो देश के लिए 2 टेस्ट और 32 ODI भी खेल चुके हैं।

वेस्टइंडीज ने जीता रांची टी20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 रांची के JSCA स्टेडियम में खेला गया था जहां मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य हासिल किया और टीम इंडिया को 6 विकेट से धूल चटाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले के हीरो कैरेबियन कैप्टन शाई होप रहे, जिन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गौर करें कि वेस्टइंडीज ने रांची में जीत हासिल करके पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार