Ishan Kishan News: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st T20) रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अचानक चोटिल हो गए हैं।
ईशान किशन को लगी चोट: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन टी20 टीम के अहम सदस्य हैं। वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे थे कि इसी बीच नेट बॉलर नवदीप सैनी, जो कि टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, ने उन्हें एक जोरदार बाउंसर फेंकी।
सैनी की बाउंसर ने ईशान को हैरान कर दिया और इसी बीच उनसे बड़ी गलती हो गई। ईशान, गेंद से बचने के लिए नीचे नहीं झुके, बल्कि उन्होंने अपने शरीर को पीछे की ओर मोड़ लिया। इसी कारण ईशान की पीठ में खिंचाव आ गया और वो दर्द के कारण असहज हो गए। उन्हें पीठ में खिंचाव की वज़ह से अपनी बैटिंग प्रैक्टिस भी छोड़नी पड़ी।
क्या पहला टी20 खेलेंगे ईशान?: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवदीप सैनी ने ईशान किशन की चोट पर बड़ी अपडेट दी है। वो बोले, मैंने ईशान से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, जिस पर ईशान किशन ने मुझे कहा कि वह ठीक हैं। गौरतलब है कि अगर ईशान फिट होते हैं तो वो दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला पहला टी20 मुकाबला जरूर खेलेंगे।
ईशान किशन का रिकॉर्ड: 28 वर्षीय ईशान किशन एक बेहद ही टैलेंटिड खिलाड़ी हैं, जो कि टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने देश के लिए अब तक 2 टेस्ट, 32 वनडे और 55 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान ने टी20 में शतक और वनडे में दोहरा शतक ठोकने का कारनामा किया है।
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि ईशान किशन ने हाल ही में अपनी कैप्टेंसी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 और ईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी 2026-27 का चैंपियन बनाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।