India vs South Africa Test: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार (17 दिसंबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा प्रैस रिलीज में कहा गया है कि निजी कारणों के चलते किशन ने टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने का अनुरोध दिया था। जिसे बोर्ड द्वारा मंजूर कर लिया गया है।

Advertisement

किशन की जगह केएस भरत को टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भरत भारत के लिए पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। भरत के अलावा केएल राहुल विकेटकीपिंग के लिए दूसरे विकल्प रहेंगे। 

गौरतलब है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केपटाउन में होगा। सीरीज की शुरूआत से पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए तीन दिवसीय इंट्रा-स्कावड मैच भी खेलेगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार