22 फरवरी। सईद मुश्ताक अली टी-20 में 22 फरवरी को झारखंड और जम्मू कश्मीर के बीच राउंड 2 में ग्रुप ए के मैच में झारखंड ने जम्मू कश्मीर को 9 विकेट से हरा दिया। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

विजयवाड़ा में खेले गए मैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने कमाल किया और नाबाद 100 रन की पारी खेलकर झारखंड को जीत दिला दी।

Advertisement

ईशान किशन ने 55 गेंद पर 100 रन बनाए और अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जमाए। ईशान किशन भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शतक जड़ा हो।

ईशान किशन ने 55 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया। ईशान किशन ने छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा कर झारखंड को जीत दिलाई।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए थे जिसके झारखंड की टीम ने 16.4 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार