भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन घरेलू सर्किट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ईशान ने पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था लेकिन अब वो 15 अगस्त से चेन्नई में शुरू होने वाले प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड के लिए खेलेंगे। ये कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पुरुष सीनियर चयन समिति द्वारा इस सख्त रुख के बाद उठाया गया है कि खिलाड़ियों को अपने-अपने राज्यों के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलने की जरूरत है।

Advertisement

किशन इस समय भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें एक बार फिर से ऐसे घरेलू टूर्नामेंट्स में खुद को साबित करना होगा। ईशान भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन इसके बावजूद वो फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम में किसी भी फॉर्मैट में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

Advertisement

इस खबर से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'हां, ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड के लिए खेलने जा रहे हैं।"

आपको बता दें कि बुची बाबू सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक है जहां सभी शीर्ष रेड-बॉल टीमें आती हैं और खेलती हैं। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और ये खुद को आगे आने वाले लंबे घरेलू दौर के लिए तैयार करने का सही तरीका है। बीसीसीआई इस बात पर अड़ा हुआ है कि खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत है। श्रीलंका सीरीज के लिए वनडे और टी-20 टीमों के चयन की घोषणा के दौरान भी ये बात कही गई।

मीडिया एडवाइजरी में कहा गया, "बीसीसीआई आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र, 2024-25 में खिलाड़ियों की उपलब्धता और भागीदारी पर नज़र रखना जारी रखेगा।"

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

पिछले साल भारत के साउथ अफ़्रीका दौरे के दौरान ब्रेक लेने वाले ईशान किशन कुछ समय तक खेल से बाहर रहे। वो रणजी ट्रॉफी खेलने से भी चूक गए, इंग्लैंड के खिलाफ़ घरेलू टेस्ट के लिए उन्हें नज़रअंदाज़ किया गया और इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 संस्करण से ठीक पहले ही उन्होंने वापसी की। इसलिए, खेल से उनकी अनुपस्थिति के चलते उन्हें अपना केंद्रीय अनुबंध और सीनियर टीम में जगह भी खोनी पड़ी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार