दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026) के फाइनल में ईस्ट जोन (East Zone) ने साउथ जोन (South Zone) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुरुवार (10 सितंबर) के पांचव दिन ईस्ट जोन ने पहली पारी की बड़ी बढ़त के दम पर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खिताब जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान टीम के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) और 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक खास अंदाज भी देखने को मिला।

Advertisement

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन इस पूरे अभियान में टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे। उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी बड़ी भूमिका निभाई। ऐसे में ट्रॉफी जीतने के बाद ईशान का खुशी में झूमना भी देखने लायक था।

इसी सेलिब्रेशन के दौरान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भी स्टंप उठाकर एक साथ डांस करते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती की और जीत की खुशी में ठुमके लगाए। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

VIDEO:

इस खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान ईशान किशन ने इस पारी में अकेले 270 रन ठोककर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। उनकी पारी ने ईस्ट जोन को पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने की नींव रखी।

इसके जवाब में साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 336 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रन की विशाल बढ़त मिली। इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी कुल बढ़त को 760 रन तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकाबले में साउथ जोन के लिए इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना लगभग नामुमकिन था। आखिरकार मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पहली पारी में मिली 372 रन की बढ़त के कारण ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार