एडिलेड, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारत की पहली पारी को 250 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट एरॉन फिंच (0) के रूप में गंवाया। फिंच को खाता खोलने का मौका दिए बगैर इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इशांत की गेंद इतनी शानदार थी की फिंच हक्के-बक्के रह गए। 

Advertisement

ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर गए हैं और इशांत शर्मा के खाते में 2 विकेट आ चुके हैं। इशांत शर्मा अपनी गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल हो गए हं।

आपको बता दें कि इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट पूरा करने वाले इशांत भारत के 9वें गेंदबाज बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार