8 मई। भारत की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून को एक मात्र टेस्ट मैच खेलना है। जिसके लिए चयनकर्ता जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा करने वाले हैं।
Advertisement
भारतीय टीम के घोषणा से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा फिट नहीं होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होगें।
Advertisement
इस समय इशांत शर्मा ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। लेकिन ससेक्स के लिए आखिरी मैच इशांत शर्मा कंधे में चोट की वजह से नहीं खेल पाएगें।
ऐसे में अब ये कयास लग रहे हैं कि इशांत शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक मात्र टेस्ट मैच नहीं खेल सकेगें।