नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.) । इंडियन सुपर लीग(आईएसएल) की दिवानगी दिल्ली में लोगों पर छाई हुई है। जिसकी झलक आज दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में दिल्ली डायनमों और पुने सिटी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में देखी गई। आलम ऐसा था कि दिल्ली वाले इसके लिए ब्लैक में टिकट लेने में भी नहीं हिचकें।
Advertisement
आईएसएल के इस रोचक मुकाबले का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। दिल्ली और पूणे के आयोजकों ने लोगों को उत्साहवर्द्धन के लिए टी-शर्ट भी बाटी। लेकिन लोगों को भारी अव्यवस्थओं का सामना करना पड़ा। जिससे दर्शकों ने नराजगी भी व्यक्त की। यहीं नहीं यहां पर मीडिया के लिए समस्याऐं नजर आई और पार्किंग की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/सुनील
Advertisement