मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि टीम को मैच जीतने के लिए साझेदारी बनाने की जरूरत है।

Advertisement

मुंबई ने हैदराबाद को 20 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसे 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

वॉर्नर ने कहा, "यह हार निराशाजनक है। मैंने और जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन यह साबित करता है कि आपको बल्लेबाजी में मजबूत होने की जरूरत है। इस तरह से आप नहीं जीत सकते हैं। यह लक्ष्य प्राप्त करने वाला स्कोर था लेकिन अगर साझ्दारी नहीं होगी तो ऐसा करना संभव नहीं है और हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो अंत तक टिक सके।"

उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को मध्य ओवरों में स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत है। गेंदबाजों ने इस मैच मे अच्छा किया और पिछले मैच की तुलना में पिच थोड़ी धीमी थी। सभी गलतियों सीखते हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करें।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार