24 फरवरी। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप 2011 के साथ - साथ टी- 20 वर्ल्ड कप साल 2007 का खिताब अपने नाम करने में सफल रहा था। धोनी ने अपने पूरे करियर में कमाल की क्रिकेट खेली जिससे पूरा भारतीय क्रिकेट गर्व के सागर में गोते लगाता है।

Advertisement

धोनी के बाद अब विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाले हुए हैं। कोहली भी धोनी के नक्शे कदम पर चलकर कमाल की कप्तानी करते हुए भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच ये भी खबर अब जोर पकड़ने लगी है कि क्या कोहली आने वाले समय में धोनी की कप्तानी को भी पछाड़ देगें। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे यह बात साफ हो जाएगी। आगे क्लिक करके जाने..

 

गांगुली ने सर्वप्रथम कहा है कि धोनी ने अपनी कप्तानी से जो योगदान भारतीय क्रिकेट में देने में सफल रहे हैं उसे नकारा नहीं जा सकता है और उसकी तुलना भी नहीं हो सकती है।

धोनी की कप्तानी एक अमर इतिहास की तरह है जिसे जानकर हर एक भारतीय गर्व करेगा। गांगुली ने आगे ये भी कहा कि 36 साल की उम्र में जिस तरह से धोनी कप्तान कोहली की मैदान पर मदद कर रहे हैं वो कमाल की बात है।

Advertisement

धोनी का साथ पाकर कोहली कप्तानी के गुर सीख रहे हैं जो ये बात दर्शाता है कि वो कितने बड़े और महान कप्तान थे। गौरतलब है कि धोनी बतौर विकेटकीपर भी नए- नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

इस समय धोनी टी- 20 इंटरनेशनल में 78 शिकार विकेटकीपर के तौर पर कर चुके हैं। धोनी साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीसरे टी- 20 में यदि एक कैच विकेटकीपिंग के दौरान लेने में सफल रहे तो टी- 20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपर बन जाएगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार