एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने आखिरी पलों में आसिफ अली का आसान सा कैच छोड़ दिया था जिसके बाद भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ज्यादातर भारतीय फैंस अर्शदीप के इस कैच को ही टर्निंग पॉइंट बताकर इस युवा खिलाड़ी को ट्रोल कर रहे हैं। अर्शदीप को सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं और कई तरह के मीम्स बनाकर इस युवा खिलाड़ी को विलेन बनाया जा रहा है। 

Advertisement

इस मैच के खत्म होने के बाद अर्शदीप को देश भर में विलेन बनाकर पेश किया जा रहा है। इसी बीच अर्शदीप के विकिपीडिया पेज़ के साथ भी किसी ने छेड़छाड़ करके उनका कनेक्शन खालिस्तान के साथ बताया है। ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए विकिपीडिया के अधिकारियों को फटकार लगाई है।

Advertisement

मंत्रालय ने विकिपीडिया के अधिकारियों को इस मामले में समन भेजा है। विकिपीडिया के अधिकारियों को मंत्रालय पहुंचकर ये बताना होगा कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ?इस मामले से परिचित अधिकारियों ने कहा है कि सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और कारण बताओ नोटिस भी जारी कर सकती है। इस मामले में विकिपीडिया की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान आना बाकी है।

आपको बता दें कि विकिपीडिया एक सहयोगी डेटाबेस है और कोई भी इसमें सामग्री जोड़ या बदल सकता है। किसी को भी संपादन करने या सुझाव देने की अनुमति है, लेकिन विकिपीडिया एक सख्त लॉगिंग मकेनिज़्म का पालन करता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार