भारत के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने खुलासा किया कि भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद वह स्तब्ध हो गए थे। हालांकि, आईपीएल में उन्हें मौका मिलने के बाद वह इस मौके को गंवाना नहीं चाहते थे। कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ राजकोट में चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार रात साउथ अफ्रीका को 82 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।

Advertisement

तीन साल तक टीम से बाहर रहने के बाद भारतीय टीम में वापसी करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, "मैं अभी टीम के लिए खेलना चाहता हूं। टी-20 विश्वकप मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेलना चाहता हूं ताकि अपनी टीम को जीत की ओर ले जाऊं।"

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, मैं यह भी जानता हूं कि टीम इंडिया के लिए खेलना कितना मूल्यवान है, इसलिए मैं कुछ खास करना चाहता था और सौभाग्य से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुझे यह मंच प्रदान किया।

कार्तिक ने आगे बताया, उनका अगला लक्ष्य इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के दौरान भारत को टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने में मदद करना है।

कार्तिक ने कहा कि उन्होंने विशाखापत्तनम से राजकोट की उड़ान में मैच की स्थितियों की परिकल्पना की थी, जहां चौथे मैच में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेलने में मदद मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार