नई दिल्ली, 7 जून। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा है कि 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की हार का उन्हें अभी भी दुख है।
अरुण ने फैनकोड के लॉकडाउन बट नॉट आउट में कहा, हां, विश्व कप की हार का हमें अभी भी दुख है। यह अभी भी हमें नुकसान पहुंचा रहा है और हम शायद यह देखने के लिए मैदान में उतरेंगे कि हम विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ें।

Advertisement

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि विश्व कप जीतने के लिए, हमें वास्तव में अच्छी तरह से रणनीति बनाने की आवश्यकता है और यह भी देखना है कि हम इसे कैसे अमल में लाते हैं।

Advertisement

गेंदबाजी कोच ने क्रिकेट के दोबारा बहाल होने के बाद टीम के रोडमैप को लेकर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, आंशिक रूप से लॉकडाउन हट गया है लेकिन अंतर-राज्यीय यात्रा में समस्या होगी। खिलाड़ियों को अब अपने शहर के उपलब्ध मैदानों को दौड़ने के लिये इस्तेमाल करना होगा और इसके साथ वे कौशल निखारना भी इसमें शामिल कर सकते हैं।

भरत अरुण ने कहा, इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए हमें अभी कम से कम छह से आठ हफ्ते लगेंगे। इस दौरान हम पहले कौशल पर काम करेंगे और शिविर में फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा जिसके बाद हम मैच की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास पर प्रगति करेंगे। उम्मीद करते हैं कि बीसीसीआई हमारे इंटरनेशनल मैच खेलने से पहले एक टूर्नामेंट आयोजित कर ले जो हमारे लिए अच्छा होगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार