Jack Edwards Catch: बिग बैश लीग 2023-24 टूर्नामेंट लगभग अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच गया है। बीते शुक्रवार (19 जनवरी) को BBL का प्लेऑफ मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और ब्रिसबेन हीट (Sydney Sixers vs Brisbane Heat) के बीच खेला गया था जिसमें सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 39 रनों से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बना ली। इसी बीच सिडनी के हरफनमौला खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) ने एक करिश्माई कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

पलक झपकते ही लपका कैच

Advertisement

जैक एडवर्ड्स का ये कैच ब्रिसबेन हीट की इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिला। ब्रिसबेन के लिए स्पेंसर जॉनसन बैटिंग कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनसन ने एक तेज तर्रार सीधा शॉट खेला। यहां एडवर्ड्स ने भी फुर्ती दिखाई और अचानक ही गोली सी रफ्तार से निकलती गेंद को अपने दाएं हाथ से लपक लिया।

जब एडवर्ड्स ने ये कैच पकड़ा तब स्पेंसर जॉनसन भी ये देखकर हैरान रह गए। वहीं कमेंटेटर्स बेहद खुश हुए। कमेंटेटर्स ने एडवर्ड्स के कैच की खूब तारीफ की। ऐसे में ये कैच जरूर कैच ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार हो सकता है। आपको बता दें कि एडवर्ड्स ने मैच में 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।

मैच का हाल

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ब्रिसबेन हीट ने अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी जिसके बाद सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 20 ओवर में कप्तान मोइसेस हेंरीक्वेंस (59) और डेनियल ह्यूज (42) की पारियों के दम पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में ब्रिसबेन के बल्लेबाज़ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और महज 113 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार