Jacob Duffy Unwanted Record: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी (Jacob Duffy) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में बेहद ही शर्मनाक गेंदबाज़ी की। उन्होंने भारत की पहली पारी में सिर्फ 1 विकेट लिया और 33 ओवर में 6.09 की इकोनॉमी से 201 रन लुटाए। यही कारण है डफी के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
डफी का अनचाहा रिकॉर्ड: 32 वर्षीय जैकब डफी टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऐसे दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट पारी में 6 रन प्रति ओवर से ज्यादा की इकोनॉमी से 200 से ज्यादा रन लुटाए। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान के जाहिद महमूद ने ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। जाहिद ने 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवर में 235 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
बूक-विक्टोरी की Unwanted List में शामिल: जैकब डफी एक न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ के तौर पर किसी टेस्ट मुकाबले की पारी में 200 या उससे ज्यादा रन लुटाने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले 1989 में स्टीफन बूक और 1999 में डेनियल विक्टोरी ने ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में जैकब डफी दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ स्टीफन ब्रूक ही मौजूद हैं।
टेस्ट की एक पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन लुटाने के रिकॉर्ड
- 1/229 – स्टीफन बूक बनाम पाकिस्तान, ऑकलैंड, 1989
- 1/201 – जैकब डफी बनाम भारत, वेलिंगटन, 2026
- 4/200 – डेनियल विटोरी बनाम भारत, अहमदाबाद, 1999
- 0/181 – मैथ्यू हार्ट बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 1995
- 0/179 – मर्फी सूआ बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 1995
मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने 720/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की और न्यूजीलैंड पर 352 रनों की बढ़त बनाई। मेजबान टीम पहली पारी में 368 रनों पर ऑल आउट हुई थी।
ध्यान दें कि चौथे दिन के खेल के अंत तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट खोकर 119 रन जोड़े हैं। वो भारत के स्कोर से अभी भी 233 रन पीछे हैं। मैदान पर डेवोन कॉनवे (137 गेंदों पर 59 रन) और रचिन रविंद्र (72 गेंदों पर 27 रन) मौजूद हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।