महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में यहां मंगलवार को अविश्का फर्नाडों के शतक से जाफना किंग्स ने दांबुला जायंट्स के खिलाफ 23 रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जाफना किंग्स के सलामी बल्लेबाज फर्नाडों ने चार छक्के और दस चौके की मदद से 64 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement

वहीं, दूसरे बल्लेबाज गुरबाज ने भी अर्धशतक पारी खेलते हुए चार छक्के और पांच चौके की मदद 40 गेंदों में 70 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला जायंट्स की टीम को किंग्स के गेंदबाजों ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। टीम के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज में गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

टीम के बल्लेबाज चमिका करुणारत्ने ने अच्छे से गेंदबाजों का सामना किया और दो छक्के और दस चौके की मदद से शानदार 47 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। मगर यह पारी टीम के लिए काम नहीं आई और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर टीम ने 187 रन बनाए। जिससे जाफना किंग्स ने शानदार तरीके से 23 रनों से जीत हासिल की।

संक्षिप्त स्कोर : जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 (अविष्का फर्नाडो 100, रहमानुल्ला गुरबाज 70) ने दांबुला जायंट्स को 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 (चमिका करुणारत्ने नाबाद 75; जयडेन सील्स 3/24) को 23 रन से हराया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार