जयपुर, 24 जून | जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक विज्ञापन में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मजाक बनाने को लेकर बुमराह से माफी मांगी है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बुमराह से हुई गलती की तस्वीर दिखाकर जयपुर पुलिस ने लोगों को जेब्रा क्रॉसिंग का महत्व समझाने की कोशिश की। 

Advertisement

 IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बुमराह ने फखर जमान को महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच आउट कर दिया था, लेकिन टीवी रिप्ले में वो नो बॉल निकली और जमान आउट होने से बच गए।  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

इसी पल को जयपुर की पुलिस ने अपने विज्ञापन में समेटते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इस्तेमाल किया। इस विज्ञापन को ट्रैफिक पुलिस ने बिलबोर्ड के रूप में इस्तेमाल किया है। इसमें लिखा था, "अगर आपने लाइन पार की, तो यह आपको महंगा पड़ सकता है।"

Advertisement

 IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

इस विज्ञापन की प्रतिक्रिया में बुमराह ने जयपुर पुलिस पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में लिखा, "क्या बात है जयपुर पुलिस। आप देश के लिए श्रेष्ठ देने वाले लोगों को इस तरह से सम्मान दे रहे हैं, लेकिन चिंता ना करें मैं आपकी उन गलतियों का मजाक नहीं बनाउंगा जो कि आप अपने काम के वक्त करते हैं, क्योंकि मैं जानता हूं कि इंसान से गलती हो सकती है।"

 IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

इस ट्वीट के बदले में जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर अपने माफीनामा में लिखा, "जसप्रीत हम आपका दिल नहीं दुखाना चाहते थे। हम तो बस ट्रैफिक के बारे में लोगों को सतर्क करना चाहते थे। आप युवाओं के आदर्श हैं और हम सबके लिए प्रेरणा हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार