4 जून। लीड्स में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को तहस- नहस कर दिया। एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई तो वहीं दूसरी पारी में केवल 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने कहर बरपाती गेंद से विरोधी पाकिस्तानी बल्लेबाजी की नाक में दम कर दिया।

Advertisement

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस टेस्ट मैच में 6 विकेट चटकाए तो वहीं जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट चटकाए यानि दोनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर कुल 11 विकेट पाकिस्तान के उखाड़े।

भारत के विराट कोहली को अब बचने की जरूरत

 

गौरतलब है कि जुलाई में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने है। ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर स्विंग गेंदबाजी से हमला कर बल्लेबाजी क्रम को बिखेरने की भरपूर कोशिश करेंगे।

Advertisement

ऐसे में विराट कोहली के लिए खतरा है। भले ही विराट कोहली दुनिया में इस समय सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उनका रिकॉर्ड कोई खास नहीं रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड गेंदबाजों के इस चक्रव्यूह से कोहली कैसे निकलते हैं। 

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को 4 दफा शिकार बन चुके हैं। इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली ने अबतक केवल 5 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 134 रन सिर्फ 13.40 की औसत के साथ बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार