England vs SouthA Africa 2nd Test: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने गुरुवार (25 अगस्त) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। एंडरसन का इंग्लैंड की सरजमीं पर 100वां टेस्ट मैच हैं। वह अपने देश में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

2003 में डेब्यू करने वाले एंडरसन ने करियर का यह 174वां मुकाबला है और वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर (200 टेस्ट) के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Advertisement

अपने देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर तेंदुलकर हैं, जिन्होंने भारत में 94 टेस्ट मैच खेले थे और विदेशी सरजमीं पर 106 टेस्ट मैच। 92 मैच के साथ रिकी पोंटिंग तीसरे और स्टुअर्ड ब्रॉड 90 मैच के साथ इल लिस्ट में चौखे नंबर पर काबिज हैं। 

इस मुकाबले में एंडरसन क पास इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 950 विकेट पूरे करने का मौका होगा। इसक आंकड़े तक पहुंचने वाले वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने कुल 1347 विकेट लिए हैं। 1001 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न दूसरे नंबर पर हैं और 956 विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार