James Franklin All Time XI: न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्स फ़्रेंकलिन ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। जेम्स फ़्रेंकलिन जिन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से कीवी टीम के लिए कई मैचों में अहम योगदान दिया उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन देशों के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। उनकी टीम में न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया  के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

जेम्स फ़्रेंकलिन ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शामिल करके अपनी टीम को मजबूती प्रदान की है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा द्रविड़ जेम्स फ़्रेंकलिन की टीम में शामिल होने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी जेम्स फ़्रेंकलिन का भरोसा जीतने में कामयाब हो पाए हैं।

Advertisement

जेम्स फ़्रेंकलिन ने अपनी इस टीम का का कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को बनाया है। बता दें कि जेम्स फ़्रेंकलिन ने न्यूज़ीलैंड के लिए 175 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जेम्स फ़्रेंकलिन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलकर 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं वहीं उनके नाम 180 विकेट भी दर्ज हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है जेम्स फ़्रेंकलिन की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक, नाथन एस्टल, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रोहित शर्मा, एंड्रयू साइमंड्स, ब्रेंडन मैकुलम (कप्तान और विकेट कीपर), हरभजन सिंह, ब्रेट ली, मिचेल जॉनसन और शेन बॉन्ड।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार