James Neesham Unwanted Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) बीते बुधवार, 16 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम्बाब्वे टी20 ट्राई नेशन सीरीज (Zimbabwe T20I Tri-Series) के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका (SA vs NZ T20I) के खिलाफ जीरो के स्कोर पर आउट हुए। इसी के साथ अब उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में जेम्स नीशम न्यूजीलैंड के लिए नंबर-6 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे जहां उन्होंने सिर्फ 2 बॉल खेली और बिना कोई रन बनाए अपना विकेट गंवा दिया। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी भी की जिसमें वो कोई विकेट नहीं ले पाए और उन्होंने 29 रन दिए।

Advertisement

इस मैच में जीरो के स्कोर पर आउट होने के साथ ही अब जेम्स नीशम न्यूजीलैंड टीम के टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने T20I में 7वीं बार अपना खाता खोले बिना विकेट गंवाया जिसके साथ ही उन्होंने कॉलिन डी ग्रैंडहोम का ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कॉलिन डी ग्रैंड अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 6 बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए थे।

न्यूजीलैंड के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

जेम्स नीशम - 84 मैचों में 7 बार जीरो पर आउट

कॉलिन डी ग्रैंडहोम - 41 मैचों में 6 बार जीरो पर आउट

Advertisement

ईश सोढ़ी - 125 मैचों में 6 बार जीरो पर आउट

इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि जेम्स नीशम ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली (टी20 इंटरनेशनल के 125 मैचों में 7 बार जीरो पर आउट) और बाबर आज़म (टी20 इंटरनेशनल के 128 मैचों में 7 बार जीरो पर आउट) की भी बराबरी की है। ये तीनों ही खिलाड़ी अपने टी20 करियर में 7 बार जीरो पर आउट हुए। हालांकि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वहीं बाबर और नीशम इस फॉर्मेट के एक्टिव प्लेयर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो हरारे के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर 152 रन जोड़े और ऑलआउट होकर 21 रनों से ये मैच गंवा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार