James Tredwell All Time XI: इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जेम्स ट्रेडवेल (James Tredwell) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट, 45 वनडे और 17 टी-20 मैचों में शिरकत करने वाले जेम्स ट्रेडवेल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 

Advertisement

जेम्स ट्रेडवेल ने अपनी टीम में 7 इंग्लिश खिलाड़ियों को शामिल किया है। जेम्स ट्रेडवेल की प्लेइंग इलेवन देखकर ऐसा लगता है कि मानो उन्होंने इंग्लैंड की ही प्लेइंग इलेवन चुन डाली हो। वहीं जेम्स ट्रेडवेल ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं जताया है।

Advertisement

टीम इंडिया से एक भी खिलाड़ी जेम्स ट्रेडवेल की टीम में शामिल नहीं है। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलवा जेम्स ट्रेडवेल ने रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को भी अपनी टीम में जगह नहीं दी है। ग्रायंट जोन्स उनकी टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है रयान साइडबॉटम की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक, रोब की, जो रूट, केविन पीटरसन, स्टीव वॉ, एंड्रयू साइमंड्स, ग्रायंट जोन्स (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मोर्नी मोर्कले, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीथरन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार