James Vince Record: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का सातवां मुकाबला द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा जहां सदर्न ब्रेव (Southern Brave) के कप्तान जेम्स विंस (James Vince) बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) के खिलाफ अपने बैट से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जेम्स विंस के पास फिल साल्ट (Phil Salt) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि जेम्स विंस द हंड्रेड टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 37 मैचों की 35 इनिंग में 32.86 की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाते हुए ये कारनामा किया है।

Advertisement

यहां से अगर जेम्स विंस बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए 51 रनों की पारी खेलते हैं तो वो द हंड्रेड में अपने 1037 रन पूरे कर लेंगे और इस टूर्नामेंट में फिल साल्ट को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौरतलब है कि वो इस मुकाबले में 14 रन बनाते हुए द हंड्रेड में अपने 1000 पूरे करेंगे और ऐसा करने वाले इस टूर्नामेंट के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी होंगे।

द हंड्रेड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

फिल साल्ट - 1036 रन

जेम्स विंस - 986 रन

Advertisement

बेन डकेट - 891 रन

विल जैक्स - 875 रन

डेविड मलान - 849 रन

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि जेम्स विंस टी20 फॉर्मेट में 444 मैचों में 12,467 रन बना चुके हैं। यहां से वो सिर्फ 33 रन बनाते हुए अपने टी20 फॉर्मेट में 12,500 रन भी पूरे कर लेंगे और टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

द हंड्रेड 2025 के लिए सदर्न ब्रेव का पूरा स्क्वाड: जेम्स विंस (कप्तान), ल्यूस डू प्लॉय, जेसन रॉय, जेम्स कोल्स, लॉरी इवांस (विकेटकीपर), हिल्टन कार्टराईट, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपले, डैनी ब्रिग्स, टोबी अल्बर्ट, फिन एलन, जोफ्रा आर्चर, जॉर्डन थॉम्पसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार